फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस लौटी राजस्व टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव में सोमवार की शाम जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने एक समुदाय के लोगों के विरोध के बाद पैमाइश रोक दी। विभाग के कर्मचारियों ने पर्याप्त सुरक्षा मिलने के बाद पैमाइश की बात कही है।
विज्ञापन

गांव में 14 भूमिहीनों में आवंटित आराजी नंबर 267 की 190 एयर जमीन की पैमाइश के लिए सोमवार को कानूनगो विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। यहां उक्त जमीन से सटी हुई कब्रिस्तान की जमीन होने का हवाला देते हुए एक समुदाय के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जमीन की पैमाइश गांव की सरहद से होनी चाहिए। इस मांग का राजस्व कर्मियों द्वारा अस्वीकार करने पर उन लोगों ने पैमाइश का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम वापस लौट गई। इस संबंध में लेखपाल अजीत मौर्य ने बताया कि उक्त जमीन की पैमाइश अब पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद ही की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान विनोद मिश्रा ने कहा कि विरोध कर रहे लोगों का आरोप गलत है। कब्रिस्तान की जमीन पहले से ही सीमांकित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें