फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन का पालन नहीं कर रहे प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इनमें से ज्यादातर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक जांच के बाद होम क्वारंटीन का निर्देश देकर उनके घरों को भेज दे रहे हैं। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में इसके नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कुछ ऐसा ही मुड्डा गांव में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन किए जाने के बाद भी कई प्रवासी मजदूर सामान्य दिनों की तरह ही गांव में घूमते नजर आ रहे हैं। इससे अन्य ग्रामीणों में चिंता है। मुड्डा गांव में इसको लेकर गांव की कई महिलाओं ने बुधवार को ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह से प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में रखने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने महिलाओं को बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करना है। इसके लिए जिला प्रशासन से निर्देश भी प्राप्त है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें