फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में रविवार की दोपहर मोबाइल चार्ज करते समय अधेड़ के बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर निवासी जीउत यादव (54) 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार की दोपहर घर से बाहर बने झोपड़ी में वे मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाए थे। थोड़ी देर बाद जब वे मोबाइल लेने के लिए पहुंचे तो मोबाइल में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलस गए। कुछ देर के बाद मौके पर उनका पुत्र शिवकुमार यादव पहुंचा। पिता को अचेत देख वह चीखने चिल्लाने लगा। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू भेज दिया। अधेड़ के मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी धन्नो देवी, पुत्र प्रवीण यादव व संदीप यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें