फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों को छुपाने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया(चंदौली)। उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने जांच के दौरान तथ्यों को छुपाने के आरोप में लठौरा ग्राम पंचायत के लेखपाल आकाश चन्द्र मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को लठौरा ग्राम पंचायत के भटौली गांव में एक भूमि विवाद में जांच सौंपी थी। लेखपाल के रिपोर्ट में एकपक्षीय कार्रवाई व तथ्यों को छुपाते हुए सरकार के पक्ष को नजरंदाज किये जाने का तथ्य सामने आने पर विपक्षी संगीता देवी की शिकायत पर लेखपाल को निलंबित कर दिया तथा उन्हें भूलेख अनुभाग से संबंध कर दिया। उपजिलाधिकारी की इस कार्रवाई से राजस्वकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें