सफाई न होने से नाराज होकर प्रदर्शन करते हुए।
नगर के वार्ड संख्या दस अलीनगर की यादव बस्ती के लोगों ने साफ सफाई न होने से नाराज होकर मंगलवार की सुबह दस बजे प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गंदगी नहीं हटाई हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान लोगों का कहना था कि वार्ड की यादव बस्ती में तैनात सफाईकर्मी पांच माह पहले जख्मी हो गया था। इसके बाद से वह वार्ड में नहीं पहुंच रहा है। सप्ताह में एक बार सफाई होती है लेकिन वह भी कोरमपूर्ति रह जाती है। चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों में सिल्ट जमा है और वह ओवरफ्लो हो रही है। गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। मुहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत सफाई नायक और पालिका प्रशासन से की, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान सभासद सोने चौहान, संतोष यादव, भाईलाल, सुरेन्द्र यादव, गुलाब यादव, भोला यादव, नब्बी, राहुल यादव, आजाद आदि रहे।