फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर राष्ट्रपति को दिया गया पत्रक, न्याय की मांग की गई

Wed, 08 Jan 2025 03:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

समाजसेवियों ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर न्याय की मांग की और कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा की गारंटी देना आवश्यक है।
 
विज्ञापन
प्रशासन को ज्ञापन देते समाजसेवी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकिया तहसील में उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा के माध्यम से नगर के समाजसेवी और पत्रकारों ने बुधवार को राष्ट्रपति को एक पत्रक दिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर न्याय की मांग की गई है। पत्रक में पत्रकार के हत्यारे को सजा देने और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मांग की गई है।

विज्ञापन


पत्रक में कहा गया है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या न केवल एक व्यक्ति की हत्या है, बल्कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। पत्रकार समाज की आवाज़ उठाते हैं और सच को सामने लाने का कार्य करते हैं। इसलिए, पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी देना आवश्यक है।

पत्रक में चार मांग की गई कि_बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें।मुकेश चंद्राकर के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए। भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी की जाए,पत्रकार संगठन और स्वतंत्र पत्रकारों के लिए आयोग का गठन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें