फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लापता युवक का गंगा में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। रामनगर थाना क्षेत्र के अवधूत भगवान राम घाट पर मंगलवार की शाम एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त चंदौली के मढिया निवासी प्रिंस पटेल (22) के रूप में हुई। प्रिंस 2 जनवरी को जूता खरीदने के लिए मां से रुपये लेकर बाजार गया था लेकिन फिर घर नहीं लौटा। परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जलीलपुर चौकी पर जुटी हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अवधूत भगवान राम घाट पर गंगा में शव मिलने की सूचना पाकर सूजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन उसकी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त मढ़िया गांव निवासी प्रिंस पटेल के रूप में की।

प्रिंस के पिता रामकुमार पटेल का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। प्रिंस ट्रैक्टर चलाकर दो भाइयों गौरव पटेल, ललित पटेल, बहन अंजलि पटेल और मां धन्नो देवी का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मां ने बताया कि 2 जनवरी को दोपहर में प्रिंस ने उनसे 500 रुपये लेकर जूता खरीदने के लिए निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि वह वाराणसी के राजघाट स्थित चंदन शहीद मजार के पास देखा गया है। परिजन वहां पहुंचे लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने 3 जनवरी को आदमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ आशुतोष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें