फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ में बिकती है कुर्सी

Tue, 13 Jun 2017 01:31 AM IST
chandauli
विज्ञापन
हाईवे दो पर नहीं लगा जाम।
विज्ञापन
जनपद चंदौली में एआरटीओ (प्रवर्तन) का मलाईदार पद पाने की कीमत भी काफी ऊंची है। सूत्रों की मानें तो जिस किसी को भी जनपद में इस पोस्ट पर तैनाती चाहिए उसे छह करोड़ रुपए ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े आकाओं को पहुंचाने होते हैं। हालांकि यह रकम कुछ माह के भीतर ही वसूल हो जाती है, बावजूद इसके इसे आरएस यादव का रसूख ही कहिए कि यहां कोई भी अधिकारी एआरटीओ के पद पर तैनाती से कतरा रहा है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद में एआरटीओ का पद मलाईदार हैं। इसके पहले तैनात रहे एआरटीओ ने अपने रसूख और सत्ता में पहुंच के बल पर अकूत संपत्ति कमाई। ट्रकों से अवैध वसूूूली में लिप्त पाए जाने पर पहले निलंबन, फिर गिरफ्तारी उसके बाद उनकी संपत्ति की जांच का सामना कर रहे राधेश्याम यादव के चलते अब यहां कोई अधिकारी तैनाती नहीं चाह रहा है।
जनपद में एआरटीओ का पद रिक्त है। अभी किसी की भी तैनाती नहीं हो सकी है।
इनसेट
वसूली पर शिकंजा कसते ही फर्राटा भरने लगे वाहन
सैयदराजा। चंदौली में निलंबित एआरटीओ प्रवर्तन आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर वाहन फर्राटा भरने लगे। ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा करवा कर वसूली करने वाले बार्डर छोड़कर गायब हैं। हमेशा जाम से जूझने वाले नौबतपुर चेक पोस्ट पर पिछले तीन दिनों से यातायात सामान्य चल रहा है।
विज्ञापन

चंदौली में एनएच दो पर अवैध वसूली से बचने के लिए कई बार ट्रक चालक अपने-अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर भाग जाते थे। वहीं दूसरी तरफ एआरटीओ के गुर्गे भी जांच के नाम पर भी वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करवा देते थे। इन दोनों परिस्थितियों के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती थी। जिससे हाईवे पर घंटों जाम लगा रहता था। लेकिन एआरटीओ आरएस यादव के निलंबन के बाद न तो कोई अवैध वसूली हो रही है, न ही जांच के डर से ट्रक चालक अपनी गाड़ियां   सड़क किनारे खड़ी कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी एके यादव ने बताया कि तीन दिनों से हाइवे पर यातायात सामान्य है। ट्रको का आवागमन बार्डर से सुचारू रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें