फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन दिन लगेगा मेगा शिविर, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिजली बिल और बकाया देयों के भुगतान के लिए परेशान उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की तरफ से 17 से 19 जुलाई तक मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें उपभोक्ता अपने संबंधित उपकेंद्र पर पहुंचकर पुराने पंजीकरण पर भी बिजली बिलों में गड़बड़ी दूर कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रवि चंद्र श्रीवास्तव ने बताया जो लोग बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान हैं, उनकी समस्या के समाधान के लिए 17, 18 एवं 19 जुलाई को खंड स्तर पर मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शत प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। शिविर में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिजली चोरी, राजस्व निर्धारण और बकाया बिल जमा करने से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत वर्ष 2024-25 के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए यह सुनहरा मौका है। फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। पहले किया गया रजिस्ट्रेशन ही मान्य होगा। उपभोक्ता 31 जुलाई तक एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं। बकाया के साथ एक हजार रुपये या मिलने वाली छूट का 10 प्रतिशत जोड़कर भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 के अंतर्गत छूट के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन किसी कारणवश धनराशि जमा नहीं कर पाए हैं, उन्हें पुन: छूट का लाभ दिया जा रहा है। ओटीएस में छूट की अवधि 31 जुलाई तक ही मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें