फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11 बजे बैठक और पौने 12 बजे तक नहीं खुला ताला, लगाए ईओ मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे बजट की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए सभासद पौने 12 बजे सभागार के बाहर पहुंचे तो वहां ताला लटकते देख उनका पारा हाई हो गया। नाराज सभासद पालिका परिसर से बाहर निकल आए और सभी सड़क पर खड़े होकर ईओ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने ईओ पर मनमाना रवैये अपनाने का आरोप लगाया। उधर, चेयरमैन सोनू किन्नर ने लापरवाही पर ईओ अविनाश कुमार समेत सभी विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


नगर के विकास का खाका खींचने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका की बजट बैठक बुलाई गई थी। बैठक सुबह 11 बजे से आयोजित थी। इससे पहले सभी सभासद पालिका कार्यालय परिसर के सभासद कक्ष में एक साथ बैठकर बजट पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद दिन में लगभग पौने बारह बजे सभी सभासद बैठक में शामिल होने के लिए सभागार के पास पहुंचे। इस दौरान कक्ष पर ताला लटका मिला। इससे सभासद नाराज हो गए। सभी सभासद पालिका कार्यालय के बाहर सड़क आ गए और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभासदों ने ईओ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, राजेश जायसवाल, संतोष, महेंद्र पटेल, वंश नारायण चौहान, सुनील विश्वकर्मा, वकार जाहिद, रत्ना गुप्ता, आरती यादव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नगर पालिका की अध्यक्ष सोनू किन्नर का कहना हैकि बैठक के बावजूद सभागार पर ताला लटका रहना घोर लापरवाही है। सभी जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभासदों ने आरोप लगाया कि नियमानुसार 10 दिन पहले सभी सभासदों एजेंडा मिल जाना चाहिए, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें दो दिन पहले एजेंडा प्राप्त हुआ। इसीलिए बैठक से पहले सभी सभासद बैठकर एजेंडे पर चर्चा कर रहे थे। उधर, लापरवाही की स्थिति यह थी कि बैैठक बुलाए जाने के बावजूद सभागार तक का ताला नहीं खोला गया। यह सभासदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें