फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों में बांटी गई दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच कोरोना योद्धा की तरह रेलकर्मी ड्यूटी में जुटे हैं। रेल कर्मियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया जा रहा है। अब रेलवे कर्मचारियों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में जुट गया है। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर शनिवार को टीआरएस शेड और कैरेज एंड वैगन में कर्मचारियों के बीच होमियोपैथिक दवाएं वितरित की।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और पीएनएम प्रभारी बालक राम की देख-रेख में कर्मचारियों के बीच होमियोपैथिक दवाएं वितरित की। इस दौरान बालक राम ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना आवश्यक है। इसी वजह से रेलकर्मचारियों को दवाएं बांटी जा रही हैं। इसका वितरण सभी विभागों में किया जाएगा। इस कार्य के लिए कर्मचारियों ने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. मधुलिका और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर लालजी यादव, रामआशीष सिंह, इफ्तेखार अहमद, दिनेश भगत, संजय मिश्र, राजन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें