फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शरद पूर्णिमा पर छह हजार मरीजों को दी गई औषधियुक्त खीर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान के बाहर आयुर्वेदिक दवा पीने जुटी भीड़। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शरद पूर्णिमा पर शनिवार की रात अग्रवाल सेवा संस्थान में दमा, खांसी और एलर्जी से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क औषधि वितरण शिविर लगाया गया। आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब छह हजार मरीजों को आयुर्वेदिक औषधि मिश्रित खीर वितरित की गई। निर्धारित मुहूर्त रात 12:24 बजे मरीजों को खीर का सेवन कराया गया।
विज्ञापन

यह सेवा परंपरा समाजसेवी स्व. डॉ. सुरेश गर्ग ने शुरू की थी। अब उनके पुत्र प्रभात गर्ग और डॉ. विकास गर्ग इसे आगे बढ़ा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से लगातार शिविर आयोजित किया जा रहा है। शरद पूर्णिमा के अलावा ग्रीष्म ऋतु में भी शिविर लगता है। लखनऊ और आजमगढ़ में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं।
खीर में मिलाई जाने वाली औषधि हैदराबाद के आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा उपलब्ध कराते हैं। शिविर आयोजक डॉ. विकास गर्ग ने मरीजों को औषधि के सेवन और जरूरी परहेज की जानकारी दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में सतीश जिंदल, डॉ. विनय वर्मा, राजेंद्र कुशवाहा, डॉ. ऋषि, नरेंद्र अरोड़ा, पराग गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें