फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज ज्यादा पहुंचे

विज्ञापन
बरहनी पीएचसी में मरीज देखते डॉ. ऋषि यादव। संवाद
विज्ञापन
शिकारगंज/कंदवा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 525 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया। मेले में सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, टाइफाइड, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे। इसके अलावा पेट दर्द, फंगल संक्रमण, प्लेटलेट की कमी, बीपी और शुगर की समस्या से परेशान मरीजों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

शिकारगंज क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 308 मरीजों का उपचार किया गया। रामपुर कला में 107, मुड़हुआ दक्षिणी में 91 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 110 मरीजों की जांच हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरत के अनुसार दवाएं और परामर्श दिया गया।
वहीं, बरहनी ब्लॉक के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 217 मरीज पहुंचे। नवीन पीएचसी पई में 44, ओयरचक में 46, चिरईगांव में 40, बरहनी में 47 और सैयदराजा में 40 मरीजों की जांच की गई। यहां भी मौसमी बीमारियों और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रकाश और बीपीएम रोशन अली ने मेले का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी, महिला ओपीडी, दवा वितरण, टीकाकरण, प्रयोगशाला जांच और परिवार कल्याण सहित अन्य काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें