फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बंद रहेंगी मांस की दुकानें : एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सावन महीने में सभी प्रमुख मंदिरों पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कांवड़ मार्ग का निरीक्षण एसडीएम व सीओ संयुक्त रूप से करेंगे। जर्जर बिजली के तार, सफाई व पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी और पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करेगी। सावन महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

ये बातें एएसपी ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भ्रामक व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने लोगों से सावन पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों से असामाजिक तत्वों सतर्क नजर रखने के लिए कहा। कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें और कोई छोटी घटना भी होती है तो उसके बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित रखने, आपत्तिजनक गीत का प्रसारण न करने के लिए कहा। साथ ही अधिकारियों को हाईवे, मंदिरों, शिवालयों और रेललाइन के आसपास जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक में सावन महीने के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों और कार्यदायी संस्थाओं को कांवड़ियां के आने-जाने वाले रास्ते में विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा कि शुद्ध पेयजल व सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। बैठक में प्रबुद्धजनों के अलावा एसडीएम सदर दिव्या ओझा, सभी सीओ के अलावा कई और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें