फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजस्व वसूली में कम होने पर एमडी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को कस्बा स्थित विद्युत वितरण उपखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। वसूली तेज करने का निर्देश दिया। विद्युत वितरण उपखंड तृतीय में राजस्व की कम वसूली व डिविजन के अधिकारियों के क्रियाकलाप को लेकर एमडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली बढ़ाने को कहा। चेताया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत उपकेंद्र, जर्जर तारों व खंभों सहित सबस्टेशनों की जानकारी ली। कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ बेहतर सामंजस्य बनाने को कहा। मुख्य अभियंता अनूप कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह, अधिशासी अभियंता राजन कुमार, एसडीओ संजय कुमार, अवर अभियंता मनीष, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें