फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पितरों की शांति के लिए किया सामूहिक श्राद्ध और पिंडदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। फायर स्टेशन के सामने फोरलेन की दक्षिणी पटरी के समीप नवनिर्मित मां काली मंदिर तीर्थ धाम परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह पितरों की शांति के लिए 25 लोगों ने सामूहिक श्राद्ध और पिंडदान किया। इसके बाद विश्व कल्याण की कामना से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

शाम को कथावाचक षड्गोस्वामी दास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसके बाद श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया। रुक्मिणी विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने भगवान के विभिन्न अवतारों और श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें