फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का बारजा गिरने से बालिका की मौत

Sat, 11 Jul 2015 01:18 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या तीन कबीर नगर में कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार को सुबह दस बजे उस्मान के मकान का जर्जर बारजा गिरने से साढ़े तीन वर्षीय  बालिका खुशी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के लोग जुट गए और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया   गया है।


स्थानीय थाने के सामने  ही उस्मान का मकान है। शुक्रवार की सुबह उस्मान के घर के सामने एक मदारी का  खेल चल रहा था। इस खेल को देखने के लिए घर महिलाएं घर के बारजे पर खड़ी हो गईं।  शायद अधिक वजन हो जाने के कारण जर्जर बारजा अचानक ध्वस्त हो गया।

इससे ऊपर खड़ी बच्चियां व महिलाएं नीचे गिर गईं। इस हादसे में उस्मान की पुत्री खुशी (साढ़े तीन वर्ष), गुड़िया (22) पत्नी तौकीर,  उमेरा (02) पुत्री तौकीर और  तबस्सुम (29) जख्मी हो गईं। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय  पहुंचाया गया।

यहां डाक्टरों ने खुशी की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर  दिया। घरवाले खुशी को लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत  हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें