फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चलनी से चांद के साथ पिया का दीदार कर सुहागिनों ने पूरा किया करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में करवाचौथ पर कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। शाम को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने चलनी की ओट से पहले चांद और फिर पति का चेहरा निहारा। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण किया। जिन महिलाओं के पति घर से दूर थे, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये पति का चेहरा देखकर व्रत खोला।
विज्ञापन

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सात महायोग का संयोग बनने से व्रती महिलाओं में उत्साह रहा। वहीं, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से दिनभर बारिश होती रही। मौसम ठंडा होने से निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ राहत मिली। करवा चौथ की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने पूजन सामग्री, करवा और चलनी सहित अन्य सामान की खरीदारी पहले ही कर ली थी।
बृहस्पतिवार सुबह से ही महिलाओं ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं। भोर में निर्जला व्रत का संकल्प लेकर दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।
शाम को स्नान के बाद सोलहों शृंगार कर पूजा-अर्चना की। कई जगहों पर महिलाएं एकत्र हुईं और भगवान गणेश की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। रात में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण किया। पतियों ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार पत्नियों को उपहार दिए।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, विकास नगर, काली महाल, शाहकुटी, लाठ नंबर एक और दो, चतुर्भुजपुर सहित रेलवे की आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी और यूरोपियन कॉलोनी समेत कई इलाकों में करवा चौथ की धूम रही।

पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में करवाचौथ पर कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में करवाचौथ पर कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें