फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्रेम में विवाहिता का कर लिया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार के समस्तीपुर निवासी युवक ने एक तरफा प्रेम में विवाहिता का अपहरण कर लिया। गुजरात में कोर्ट मैरेज करने की कोशिश की लेकिन विवाहिता के विरोध करने पर विफल रहा। अब पुलिस से बचने के लिए विवाहिता को वापस उसके घर ले जा रहा था कि स्थानीय स्टेशन पर आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। आरपीएफ की सूचना पर समस्तीपुर से विवाहिता के परिवार वाले और पुलिसकर्मी पहुंचे और विवाहिता व अपहरणकर्ता को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

आनंद बिहार से वैद्यनाथ धाम जा रही आनंद बिहार वैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस ट्रेन से किसी महिला के अपहरण की सूचना पर बृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के जवानों ने रात साढ़े 11 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर आई ट्रेन की जांच शुरू की। जनरल कोच में महिला के रोने की आवाज सुनकर एसआई कन्हैया लाल, एएसआई राजेश चंद टीम के साथ महिला से पूछताछ की तो पता चला कि युवक ने उसका अपहरण कर लिया है। इस पर महिला को नीचे उतारा और अपहरणकर्ता की खोजबीन शुरू की। दूसरे कोच में अपहरणकर्ता भी मिल गया। उसे पकड़ कर पोस्ट पर लाकर पूछताछ की गई तो एक तरफा प्रेम की कहानी सामने आई। पूछताछ में पता चला कि समस्तीपुर बिहार निवासी 26 वर्षीय विवाहिता बच्चा न होने से परेशान थी और तांत्रिक के यहां चक्कर काट रही थी। समस्तीपुर के ही 22 वर्षीय विनय कुमार निवासी धरमपुर बांदे ताजपुर महिला से एक तरफा प्रेम करने लगा। इसी चक्कर में छह फरवरी को महिला को नशीला पदार्थ सूंघा कर आरोपी युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद महिला को गुजरात ले गया और वहां कोर्ट में शादी करने के लिए ले गया। यहां महिला होश में थी और उसने हो हल्ला शुरू कर दिया। इसके बाद वकीलों की सलाह पर वह महिला को समस्तीपुर उसके घर छोड़ने ले जा रहा था। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि महिला के अपहरण का मुकदमा छह फरवरी को समस्तीपुर टाउन थाना में दर्ज है। सूचना पाकर महिला के पति, रिश्तेदार, समस्तीपुर टाउन थाना की पुलिस पहुंची। यहां अपहरणकर्ता और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें