शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भटरौल गांव में परिवारिक कलह में से ऊबकर विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
गांव निवासी धर्मजीत की पत्नी चन्दा (22) का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को घर के सभी लोग जब घर से बाहर चले गये थे तभी विवाहिता ने पंखे के कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद