Chandauli News : अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद उसकी बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत भिसौड़ी थाना गांव में दस दिन पूर्व आपसी मारपीट में गंभीर रूप से घायल ऊदल पटेल (45) व्यक्ति की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी कर पहले ही जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भिसौड़ी गांव निवासी ऊदल पटेल (45 वर्ष) मजदूरी का कार्य कर परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। 22 नवंबर को रात्री नौ बजे घर आते समय रास्ते में गांव का ही करण कुमार नामक युवक शराब के नशे में ऊदल पटेल को रोककर मारने-पीटने लगा।
करण के मारने से वह वहीं बेहोश हो गया। परिजनों को जानकारी प्राप्त होते ही उसे निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां दस दिन बाद इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता रामसकल पटेल और मां सुंदेसरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।