अस्मिता नाट्य संस्थान एवं स्व. रंजन मेमोरियल सेवा समिति के तत्वावधान में
चल रहे रंग महोत्सव के चौथे दिन देश के कोने कोने से आए रंग कलाकारों ने
नगर में रंग जुलूस निकाला।
भ्रमण के दौरान पूरा नगर रंगमय नजर आया।
कलाकारों ने जुलूस के दौरान रंग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की
विकृतियों को उजागर किया और उसे दूर करने का आह्वान किया। जुलूस देखने के
लिए लोगों की भीड़ जुटी।
अग्रवाल सेवा संस्थान से जुलूस की शुरूआत
सदानंद दुबे ने हरी झंडी दिखाकर की।
जुलूस में ताम्हणकर कला अकादमी जयपुर
राजस्थान ने बेटी जन्माओ का संदेश दिया तो मुंबई से आयी संस्था ने नगर को
स्वच्छ रखो का संदेश दिया।
गुजरात से आयी टीम ने पौधरोपण का संदेश दिया तो
ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
एमके
डांस ग्रूप के सदस्यों ने नगर भ्रमण के दौरान डांस से लोगों को
आश्चर्यचकित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए विष्णुकांत अग्रवाल
ने रंग जुलूस की सराहना की। शाम के वक्त अग्रवाल सेवा संस्थान में नृत्य,
संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसमें देश भर से आए कलाकारों ने एक बढ़कर
एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर झारखंड से आए कलाकार बीके लाल को अस्मिता रत्न
से सम्मानित किया गया।
रायपुर से आए हेमचंद तम्हारकर, शुक्ता वर्मा को
यशश्री दिया गया। इसके पूर्व विजय गुप्ता के नेतृत्व में निकले जुलूस का
संचालन प्रमोद अग्रहरि ने की। नगर भ्रमण के बाद जुलूस गुरुद्वारा के समीप
पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान निक्की गुप्ता, डीके, प्रकाश जायसवाल, अशोक
सिद्धार्थ, विजय राज, सुधीर, विकास, कामेश्वर प्रसाद आदि रहे।