फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यू-डायस में संशोधन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन कराने के लिए स्कूल प्रबंधन को बीएसए और डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले में करीब चार से पांच हजार आवेदनों में सुधार किया जाना है। ऐसे में प्रक्रिया में देरी से विद्यालयों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस के एसआरजी-3 आवेदन में विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, जेंडर, आधार नंबर, कक्षा और माता-पिता के नाम में संशोधन की सुविधा दी गई है। विवरण में त्रुटि होने पर विद्यालय प्रबंधन संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर रहा है। इसके लिए स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बेसिक शिक्षा से संबंधित संशोधन के लिए बीएसए कार्यालय जाने पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के विवरण में सुधार कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय भेज दिया जाता है। इससे एक ही काम के लिए दो कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। दोनों कार्यालयों के बीच प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है और आवेदनों के निस्तारण में देरी हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन की मांग है कि संशोधन की प्रक्रिया सरल बनाई जाए और आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें