फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाैफनाक...युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, युवक की मौत; लड़की की हालत गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 08:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक को उसकी मोबाइल की लोकेशन से रामनगर में तलाश कर रही थी। अपने रिश्तेदार के घर में छिपे संजय में बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पीडीडीयू नगर स्थित महमूदपुर में गुरुवार को युवक ने एक युवती को गोली मार दी। गोली युवती की पीठ में जा लगी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। बाद में युवक ने रामनगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे कार्रवाई में जुट गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। युवती के घर पास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित महमूदपुर का रहने वाला संजय क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। बृहस्पतिवार की शाम युवती अपनी मां के साथ बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। तभी संजय वहां आया और उसने  युवती पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस एक गोली युवती के पीठ में जा लगीं। जिससे युवती मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। 

वहीं युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग आनन फानन युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी से लेकर सीओ पीडीडीयू नगर, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किए। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक को उसकी मोबाइल की लोकेशन से रामनगर में तलाश कर रही थी। अपने रिश्तेदार के घर में छिपे संजय में बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए युवती के घर के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें