पीडीडीयू नगर के होटल रिंगस में आयोजित डांडिया में शामिल महिलाएं। संवाद
- फोटो : शहर के रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल से मुख्य भवन की छतों का हाल देखते महाप्रबंधक।
नगर के कैलाशपुरी मोड़ पर स्थित होटल रिंगस लग्जरी इन में मंगलवार की रात डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं देवी गीतों के साथ फिल्मी गीतों पर खूब झूमीं। इसके पूर्व देवी माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि डांडिया नृत्य मां की भक्ति से जुड़ा है। मां की ज्योत जलाकर उनकी भक्ति में नृत्य करना ही डांडिया है।
कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज की संस्कृति काे बढ़ावा मिलता है। वहीं आयोजक मंडल में शामिल अजय जैन और प्रिंस जैन ने कहा कि गुजरात और राजस्थान में डांडिया पहले से ही प्रसिद्ध है।
अब पूर्वांचल में भी इसका प्रसार तेजी से हो रहा है। भक्ति और मस्ती का मिश्रण डांडिया लोगों में नया उत्साह भरता है। कहा कि हर किसी को डांडिया में प्रतिभाग करना चाहिए।