जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय कहावत शुक्रवार को चंदौली जिले में सही साबित हुई। एक युवक को उसके दोस्त ने ही सेल्फी लेने के बहाने खाई में धक्का दे दिया।
जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय.. कहावत शुक्रवार को चंदौली जिले में सही साबित हुई। औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने आए युवक को उसके दोस्त ने ही सेल्फी लेने के बहाने खाई में धक्का दे दिया और फरार हो गया। संयोग रहा अच्छा रहा कि युवक पेड़ की डाल में फंस गया। हालांकि उसका पैर टूट गया।
विज्ञापन
घंटों देरी के बाद देर शाम उसकी कराह सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। आवाजापुर निवासी सुरेश सिंह (28) पुत्र शैलेंद्र सिंह की शुक्रवार को अपने दोस्त बुल्लू यादव (28) पुत्र जयश्री यादव के साथ औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने आया था। दोनों युवक दरी के किनारे बैठकर बातें करने लगे। इस बीच दोनों ने कई बार सेल्फी ली।
ये भी पढ़ें;खेलने के दौरान कार में लॉक हुआ तीन साल का बच्चा, दम घुटने से मौत, बार-बार खुद को कोस रहे पिता
विज्ञापन
सुरेश के मुताबिक, बुल्लू उसे और अधिक ऊंचाई पर ले गया। सेल्फी लेने के बहाने खाई में धक्का दिया और खुद भाग गया। खाई में गिरने के बजाय सुरेश पत्थर की दरार से निकले पेड़ की मोटी डाल फंस गया। उसका पैर टूट गया था। किसी तरह ऊपर चढ़ने के बाद घसीटते हुए सड़क पर आया।
देर शाम जंगल में शौच करने गए लोगों ने दर्द से तड़पते सुरेश की कराह सुनी तो मौके पर गए। ग्रामीणों में पुलिस चौकी औरवाटाड़ को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया।