इलिया। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज और कस्बा में चकिया कोतवाली पुलिस की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए सुरक्षा के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बालिकाओं से बताया कि आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर तुरंत मदद प्राप्त किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और तत्परता ही किसी भी आपात परिस्थिति में सबसे बड़ा हथियार है।
इस अवसर पर सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल पांडेय, महिला कांस्टेबल कंचन यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र, रामअवतार, इमरान, के.पी. शुक्ला, गिरीश कुमार आदि थे।