फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पड़ा- रामनगर मार्ग रेल ट्रैक पर टहल रहे एक युवक की शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहा लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र निवासी शानू पुत्र स्व. रफीक के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शानू की कई दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिससे आये दिन वह घर से गायब हो जाता था। वह कुछ दिनों से लापता था। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें