फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाभी पर कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश में भाभी पर कुदाल से जानलेवा हमला करने के आरोपी चचेरे देवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुंडाखुर्द गांव निवासी किशन साहनी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पांच अक्तूबर को गांव निवासी राम आशीष साहनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश में उनके चचेरे भाई किशन साहनी ने उनकी पत्नी सपना के सिर पर जान से मारने की नीयत से कुदाल से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव कर उनकी मां ने सपना की जान बचाई। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कुंडाखुर्द के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें