फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बादलों से घिरा आसमान, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में एक सप्ताह बाद फिर बारिश की संभावना बनी है। बृहस्पतिवार की शाम आसमान में बादल छा गए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, 17 अक्टूबर से मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में धूप और गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात से भोर तक हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है।
शाम को अचानक आसमान में बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को बारिश की संभावना बढ़ गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 16 अक्टूबर को चंदौली में बारिश की संभावना है। इसके बाद 17 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने के आसार हैं। बारिश होने पर तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें