अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल, राशन
कार्ड, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम एवं समाजवादी पेंशन योजना
में धांधली पर रोक आदि मांगों को लेकर गुरुवार को ब्लाक कार्यालय पर एक
दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक विकास खंड अधिकारी को सौंपा।
इस
अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन सिर्फ पूंजीपतियों के आए हैं। वहीं
दूसरी तरफ देश के अन्नदाता सरकारी उपेक्षा से तंग आकर आत्महत्या कर रहे
हैं।
कहा कि किसानों की गाढ़ी कमाई ओला वृष्टि एवं बारिश के चलते तवाह हो
गई और उनके सामने भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है। बावजूद इसके सरकार
किसानों को मुआवजे के नाम पर 60 से 100 रुपये का चेक पकड़ा रही है। कहा
प्रदेश सरकार खाद्य संरक्षण कानून का उल्लंघन कर रही है। अभी तक लोगों के
राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं।
वहीं मनरेगा मजदूरों को 200 दिन
का काम एवं 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने की मांग की गई। कहा कि समाजवादी
पेंशन योजना के नाम पर लोगों का फार्म तो भरवाया गया, लेकिन भ्रष्टाचार के
चलते पात्रों को भी योजना का नाम नहीं मिल पा रहा है।
इस अवसर पर
जिलाध्यक्ष सुदामा पांडेय, जिला महासचिव शशिकांत सिंह, रमेश राय, संजीव
कुमार यादव, हैदर अली, हीराजी, उर्मिला यादव आदि मौजूद रहीं।