फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कराएं खाते और आधार नंबर में संसोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विभाग ने पीएम किसान निधी योजना के तहत पात्र लोगों के खाता और अधार नंबर में हुई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल स्थापित किया है। कंट्रोल रुम में रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों को तैनात करने के साथ ही फोन नंबर 9120246269 को जारी किया गया है। जिसपर फोन करके किसान अपने खाते और आधार फीडिंग में हुई गड़बड़ी को ठीक करा सकता है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए करीब दो लाख 10 हजार किसान कृषि विभाग में पंजीकृत है। इसमें तकरीबन 1.80 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। जबकि शेष किसान आवेदन में त्रुटि होने के चलते लाभ से वंचित हैं। किसी के आवेदन में आधार नंबर की गलती है तो किसी का नाम गलत है। कुछ लोगों के बैंक खातों में भी गड़बड़ी है। इसके चलते अभी तक एक भी किश्त उनके खाते में नहीं पहुंच सकी। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने आवेदन करने वाले शत-प्रतिशत किसानों के खाते में धनराशि भेजने की योजना बनाई है। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर कृषि उपनिदेशक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इसका नंबर 9120246269 है। इसके अलावा 12 प्राविधिक सहायक व कंप्यूटर आपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी आवेदन पत्र में दर्ज किसानों का फोन नंबर ढूंढ़कर उनसे संपर्क करेंगे। उन्हें आवेदन की त्रुटियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही व्हाट्सएप पर जरूरी दस्तावेजों की छाया प्रति मंगाएंगे। जिन किसानों के नंबर मौजूद नहीं होंगे, उनसे राजस्व कर्मियों की टीम गांवों में जाकर संपर्क करेगी। कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल ने बताया किसान सम्मान निधि आवेदन की त्रुटियों को दूर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मी किसानों से संपर्क कर जरूरी दस्तावेज मंगाएंगे। साथ ही संशोधित डाटा शासन को भेजा जाएगा। ताकि किसानों के खाते में धनराशि पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें