महेंद्र लाल श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, अखिलेख कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनंद कुमार मिश्रा को मंत्री, अजय यादव को आडिटर चुना गया।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ सरकार के एजेंडे के अनुरूप करें । पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कर्मचारी सरकार से जो भी मांग कर रहे हैं उसे प्रदेश सरकार पूरा करने को कटिबद्ध है।
ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। ताकि आवाम का भला हो। अधिकवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर आरबी यादव, अजीत सिंह, कमलेश आदि उपस्थित रहे। संचालन आनंद मिश्रा ने किया।