फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वन संरक्षित क्षेत्र घोषित करने से विकास में बाधा’

Sun, 02 Aug 2015 01:13 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड के  शेष बचे 100 गांवों में  सोलर लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। लाइटों के अभाव में 103 गांवों  में से  100 गांव अब भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। प्रखंड को वन  संरक्षित क्षेत्र  घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही  है।
विज्ञापन


 उक्त बातें सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान ने भभुआ नगर स्थित   शेरशाह सूरी परिसदन में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने  कहा कि अधौरा में जनजाति और गरीब लोग रहते हैं। वन  संरक्षित क्षेत्र होने  के कारण वहां का विकास अवरुद्ध हो गया है। यही नहीं इस कानून के चलते  गरीबों का वन पर से अधिकार समाप्त हो गया है। कहा कि केंद्र सरकार  द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सभी  गांवों का  विद्युतीकरण किया जाएगा।

बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पेश किए गए रिपोर्ट  कार्ड पर चुटकी लेते  हुए कहा कि उन्हें केवल दो साल की  रिपोर्ट पेश करनी चाहिए थी। विकास में सात वर्षों तक भाजपा भी सहभागी रही और छह माह तक जीतन  मांझी भी सीएम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें