फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप ने देश की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया : सुशील सिंह

विज्ञापन
चकिया में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा में शामिल भाजपा विधायक कैलाश आचार्य व अन्य। संव
विज्ञापन
क्षेत्र के कैली गांव में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह शामिल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप ने अपने सम्मान और देश की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। घास की रोटियां खाईं, लेकिन कभी भी मुगल सम्राट अकबर के सामने झुके नहीं। उन्होंने लोगों से अपने धर्म, संस्कृति, गौरव और इतिहास की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दाैरान सूर्यमुनि तिवारी, संजय पांडे, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, शंभूनाथ, कृपाशंकर सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह और शेखर सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह रघुवंशी माैजूद रहे। साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक थे महाराणा प्रताप
विज्ञापन




महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा : चकिया। जिले में महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इलाके में जुलूस निकाला गया और सभा में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ की ओर से शनिवार को मां काली मंदिर परिसर से जुलूस निकाला गया। महाराणा प्रताप की शोभायात्रा नगर के कचहरी मार्ग, गांधी पार्क तिराहा, कोतवाली मार्ग, लालपुर, डूही सूही होते हुए चंदौली के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, संध के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, आशीष पाठक, लोकनाथ सिंह, परसिया प्रधान अरविंद सिंह, भटवारा खुर्द प्रधान निखिल पटेल आदि शामिल रहे। इस दौरान चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के वीर और महान राजा थे। उन्हें मुगल सम्राट अकबर से अपने राज्य की रक्षा करने के उनके साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए याद किया जाता है। जुलूस में बाइकों पर युवक केसरिया ध्वज लेकर सवार रहे।
महाराणा प्रताप को याद किया : पीडीडीयू नगर। जिले के रामरूप दासपुर एवती में नेताजी जनकल्याण समिति की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर 40 दलित बच्चों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नंद कुमार पांडेय ने महाराणा प्रताप के शौर्य, समर्पण, त्याग बलिदान, और राष्ट्र भक्ति पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर रिपुसूदन पांडेय, छविनाथ पांडेय, राजकुमार पांडेय, गोपाल, श्रीराम चौबे, हरि सिंह, रमाकांत सिंह, रोशन कुमार, कपिल देव पांडेय, रेनू आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मोहन लाल पांडेय ने की।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के गौरवपूर्ण विभूति : गोपाल सिंह

कंदवा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास की गौरवपूर्ण विभूति हैं। जब संसार में वीरता, स्वाभिमान,देश भक्ति,सच्चाई और उज्जवल चरित्र का उल्लेख होगा, तब उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा दिखेगा। यह बातें अंतर राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ के जिला प्रभारी गोपाल सिंह ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित एक लॉन में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि समाज व देश संगठित हो तो पराभव की कोई आशंका नहीं रहती।उन्होंने विवाह समारोह में फिजूल खर्ची और नशाखोरी बंद किए जाने की जरूरत पर बल दिया। अशोक सिंह ने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में हमें महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान पुरुषोत्तम सिंह, डॉ. संजय सिंह, केदार सिंह, ज्ञानचंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह,अरविंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, आलोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें