फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बनारस, चंदाैली और गाजीपुर से चोरी कर बिहार ले जाकर बेचते थे बाइक, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के लोटन पाल, सचिन और ऋतिक को गिरफ्तार किया। चोरी की पांच बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। तीनों आरोपी बनारस के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंदौली के अलावा गाजीपुर और बनारस से बाइक चोरी कर उसे बिहार ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन

सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली पुलिस की टीम नगर में वीआईपी गेट के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुढ़े खुर्द गांव में तालाब के पास कुछ युवक बाइक के साथ खड़े है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतावली ले आई। आरोपियों की पहचान लोटन पाल उर्फ विजय पाल, सचिन जायसवाल निवासी सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी और ऋतिक जायसवाल निवासी जलालीपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी के रूप में में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाराणसी, चंदाैली, गाजीपुर में रेलवे स्टेशन, घाट, बाजार, अस्पताल, सुनसान पार्किंग स्थलों से मोटर साइकिल चोरी करते थे। मोटर साइकिलों को कुछ दिन अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे। जब पांच-छह मोटर साइकिल चोरी कर लेते थे तो उसे बिहार ले जाकर कम दाम में बेच देते थे। सीओ ने बताया कि लोटन पाल पर चोरी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की 18 प्राथमिकी और सचिन जायसवाल पर आठ प्राथमिकी दर्ज है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें