फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धूमधाम से मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के चंधासी स्थित जन भागीदारी पार्टी के कार्यालय में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि चंद्रभान प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजू प्रसाद प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। क्षमा और सुधार का मार्ग सदैव खुला रहता है। इसलिए आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजेश प्रजापति ने किया। समारोह में हरिश्चंद्र प्रजापति, नीलम प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, राजू पटेल, संदीप प्रजापति, फारुख हुसैन, राजू प्रजापति, मोहन प्रजापति, आशा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें