फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: योग प्रतियोगिता में महादेव पीजी कॉलेज चैंपियन

विज्ञापन
धानापुर के शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय में ट्राफी के साथ महादेव पीजी कॉलेज की छात्राएं। स्रोत:-म
विज्ञापन
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में आयोजित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला योग प्रतियोगिता में महादेव पीजी कॉलेज, बरियासनपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। कॉलेज की टीम ने महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, धीरेंद्र महिला कॉलेज, अग्रसेन पीजी कॉलेज, महादेव पीजी कॉलेज और मेजबान शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। योग टीम प्रतियोगिता के साथ इंडिविजुअल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं भी हुईं।
महिला वर्ग में महादेव पीजी कॉलेज की टीम प्रथम, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वितीय और मेजबान महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग में भी महादेव पीजी कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ दूसरे और मेजबान महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह ने किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामलाल रहे। विश्वविद्यालय की ओर से नामित पर्यवेक्षक प्रो. संजय सिंह, चयनकर्ता डॉ. चंद्रमणि और विकास पटेल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अमरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
पुरस्कार वितरण समारोह में बलदेव पीजी कॉलेज, बड़ागांव, वाराणसी के प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश मुख्य अतिथि और डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नौशाद अहमद ने किया। अनामिका सिंह ने अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें