फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक्टर में मैजिक ने मारी टक्कर, बिहार के पांच मजदूर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात पहले से खड़े ट्रैक्टर में मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें बिहार के पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बिहार के गया के मजदूर अलीगढ़ में मजदूरी करते हैं। मजदूरी करने के बाद परिजनों के साथ ट्रैक्टर से गया जा रहे थे। जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समय पहुंचे तो ट्रैक्टर खड़ी करके ड्राइवर ट्रॉली का टायर देखने लगा। इसी दौरान मैजिक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें रिंकू देवी (32), रोहित (18), सुनील (24), बेगम (36), बाबी (10 ) आदि घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। ईएमओ डाॅ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घायल का उपचार किया गया और सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें