फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मैजिक और ट्रक गड्ढे में पलटे, दोनों चालक घायल

विज्ञापन
कंदवा में ओवरटेक के प्रयास में पलटी मैजिक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर पई कुसी गांव के पास बुधवार देर रात ओवरटेक करने के प्रयास में मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मैजिक को पलटता देख उससे टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी बिनोद (45) ट्रक लेकर जमानियां से सैयदराजा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे मैजिक चालक आलम (25) ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। पई कुसी गांव के पास अचानक मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर गड्ढे में पलट गई। मैजिक को पलटता देख बिनोद ने ट्रक को बाईं ओर मोड़ दिया, जिससे ट्रक भी गड्ढे में पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने दोनों वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। आलम को उपचार के लिए जमानियां के निजी अस्पताल भेजा गया, जबकि बिनोद का पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें