फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के शिक्षकों दिया जा रहा ऑनलाइन शिक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों को 15 दिवसीय टीचिंग रीफ्रेशर कोर्स ऑनलाइन चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षक मदरसा के शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा देने के तौर तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर के दौरान बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य भाषा समिति के सदस्य दानिश आजाद ने कहा कि अन्य शिक्षा बोर्ड की तरह मदरसा बोर्ड भी तरक्की कर रहा है। मदरसे के बच्चे भी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करें। जिससे शिक्षा बाधित न हो इसके लिए यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। शिविर को कानपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल, नरेश कुमार यादव, भरत लाल गौड़ ने भी संबोधित किया। डॉ. एजाज अंजुम ने दुआ के साथ समापन किया। संचालन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने किया। प्रशिक्षण शिविर में चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, बरेली, बलरामपुर, सीतापुर, संभल, बस्ती, बदायू, पीलीभीत, हापुड, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, अमरोहा के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें