फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी की यात्रा: आठ जून से चलेगी कोलकाता-जम्मूतवी स्पेशल, हफ्ते में चार दिन होगा परिचालन

Sat, 05 Jun 2021 09:59 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

भारतीय रेलवे ने बिहार के रास्ते कोलकाता से जम्मूतवी तक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता और जम्मूतवी के बीच 03151/03152 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 जून से अगले आदेश तक के लिए शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को जम्मू की यात्रा करने में आसानी होगी 
विज्ञापन
आठ जून से चलेगी कोलकाता-जम्मूतवी स्पेशल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का प्रभाव कम होते ही रेलवे धीरे-धीरे बंद ट्रेनों शुरू कर रहा है। इसी क्रम में कोलकाता -जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन आठ जून से चलेगी। ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कोलकाता से चलेगी। इसी तरह 10 जून से जम्मूतवी से यह ट्रेन बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को जम्मू की यात्रा करने में आसानी होगी। यात्रा के दौरान कोविड-19 मानकों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोलकाता जम्मूतवी स्पेशल कोलकाता से रात 11.45 बजे खुलकर कुमारडुबी, धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, परसाबाद, कोडरमा, पहाड़पुर, टनकुप्पा, गया, गुरारू, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, कुदरा, भभुआ रोड होते हुए रात 01. 25 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ, लक्सर, लुधियाना होते हुए  तीसरे दिन सुबह 09 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

इसी तरह जम्मूतवी से यह ट्रेन रात 20.30 बजे खुलकर अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 02.35 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज, गुरारू, गया जंक्शन होते हुए तीसरे दिन 15.40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड एसी के एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 11 और साधारण श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए लगने लगी कतार

कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होते ही एक बार फिर प्रवासी मजदूर काम पर जाने को तैयार होने लगे हैं। यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों के लिए लोग ट्रेनों का टिकट कटाने लगे हैं। रेलवे के विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले सप्ताह से प्रतिदिन रिजर्वेशन कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे टिकट कराने वालों की संख्या रोजाना पांच सौ के पार हो गई है।

 मार्च के दूसरे सप्ताह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही लॉकडाउन के डर से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, सिकंदराबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों से कामगार मजदूर शहर छोड़कर वापस आने लगे। अप्रैल माह में स्थिति यह रही कि महानगरों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लिए जगह ही नहीं बची। वहीं अप की ओर जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह खाली जाने लगी। स्थिति यह हो गई कि यात्रियों की कमी की वजह से राजधानी सहित कई अन्य ट्रेनों का संचालन या तो बंद करना पडा अथवा उसे फेेरे कम किए गए।

अब कोरोना संक्रमण का असर कम होने से लगातार मजदूर शहरों की ओर की रवाना हो रहे हैं। इसका असर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या के रूप में दिख रहा है। ट्रेनों में रिजर्वेेशन के लिए पीडीडीयू जंक्शन के रिजर्वेेशन काउंटर पर यात्रियों की लाइन लग रही है। वहीं आनलाइन टिकट भी तेजी से कट रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें