फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वीणावादिनी के जयघोष से गूंजते रहे पंडाल

Sun, 25 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां हंसवाहिनी के पूजनोत्सव की शनिवार को नगर सहित पूरे जनपद में धूम रही। विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा शुक्रवार की देर रात ही पूजा पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं और शनिवार की भोर से ही पूजापाठ के साथ हवन पूजन का कार्य प्रारंभ हो गया। लोगों के दर्शनार्थ प्रतिमाओं के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षा मंदिरों में छात्र-छात्राओं द्वारा मां वीणावादिनी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वहीं कूढ़े खुर्द गांव में न्यू ब्लू डायमंड क्लब की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजापाठ किया गया।

शाम को मां के दर्शन पूजन एवं आरती की नयनाभिराम झांकी देखने के लिए पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष नगर में 118 प्रतिमाओं की पूजा पंडालों में स्थापनाएं हुई है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


चहनियां संवाददाता के अनुसार, चहनियां, बलुआ, महुअर, जुड़ा हरधन, टांडाकलां, मारुफपुर, मझिलेपुर, मजिदहां, सेमरा, रामगढ़, मोहरगंज, कैलावर, आदि जगहों पर मां सरस्वती का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। कंदवा संवाददाता के अनुसार, असना, कम्हरियां, पई, कंदवा, बरहनी, घोसवां, कंजेहरा सहित अरंगी गांव में मां काली स्पोर्टिंग कल्ब द्वारा सरस्वती पूजा समारोह मनाया गया।

धानापुर संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित आजाद मार्केट, कुशवाहा टोला, मिश्रान टोला, ब्लाक मुख्यालय और शहीद गांव सहित अन्य जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया गया।

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, नगर के रेलवे क्रासिंग, कामाख्या मंदिर, स्टेशन रोड, खोवा मंडी, लोहरान, अम्बेडकर नगर एवं भतीजा रोड आदि जगहों पर मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। बबुरी संवाददाता के अनुसार,  कस्बा, बजहां, गौरी, बनौली, नौगरहां, उतरौत, पांडेयपुर, शिवनाथपुर, डवंक, जरखोर आदि गांवों में मां वीणा वादिनी का पूजन-अर्चन किया गया।

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के नियामताबाद, लाखापुर, मड़ईपर, गोधना, गुवास, भटरियां, पटनवां, पांडेयपुर, हसनपुर एवं पचोखर सहित आदि गांवों में मां सरस्वती का सविधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। उधर पूजा पंडालों में मां वाग्देवी की पूजा अर्चना के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें