फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन के दक्षिणी द्वार पर लगेगा लगेज स्कैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर जल्दी ही लगेज स्कैनर लगाया जाएगा। लगेज स्कैनर लग जाने से स्टेशन पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी। मुख्य द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया जा चुका है। यहां यात्रियों के सामान की जांच की जाती है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजाना लगभग साढ़े तीन सौ ट्रेनें गुजरती हैं। विभिन्न ट्रेनों पर रोजाना पीडीडीयू जंक्शन से 30 हजार से अधिक यात्री सवार होते हैं और उतरते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। रेलवे स्टेशन पर तीन साल पहले दक्षिणी प्रवेश द्वार बनाया गया। अब चकिया की तरफ से आने वाले यात्रियों को जीटीआर ब्रिज पार नहीं करना पड़ता है और लोको काॅलोनी की तरफ से दक्षिणी प्रवेश द्वार पर पहुंचकर रेलवे स्टेशन पर आते हैं। दो साल पहले सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया गया। इससे इधर से स्टेशन में प्रवेश करने वालों के बैग की जांच की जाती है। हालांकि दक्षिणी प्रवेश द्वार से यात्री बिना जांच के ही स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। इसको देखते हुए एक साल पहले दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर लगाने की योजना बनाई गई। अब लगेज स्कैनर के लिए फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज का कहना है कि पीडीडीयू जंक्शन के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें