फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी लदा टैंकर पलटा

Fri, 09 Sep 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
टैकर पलटने के बाद पहुंची पु‌ल‌िस
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप बुधवार की रात एलपीजी गैस लेकर जा रहा टैंकर हाइवे पर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक व खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

  टैंकर सड़क के बीचोबीच पलट जाने से सड़क की एक पटरी गुरुवार को दोपहर तक बंद रही और दूसरी पटरी के सहारे यातायात व्यवस्था को किसी तरह जारी रखा गया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया। इसके लिए इलाहाबाद से विशेषज्ञों की टीम आई हुई थी।
भारत पेट्रोलियम का टैंकर एलपीजी गैस लेकर बिहार जा रहा था। जैसे ही वह नरसिंहपुर खुर्द गांव के सामने पहुंचा कि अचानक डिवाइडर सामने आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और टैंकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। इस हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार चालक व खलासी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सदर विश्व ज्योति राय ने उक्त पटरी पर यातायात रोककर दूसरी पटरी से वाहनों का परिचालन कराया। पूरी रात कोतवाली पुलिस मौके पर जमी रही। गुरुवार की सुबह सीओ सदर प्रमोद यादव, एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद इलाहाबाद से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, जिन्होंने चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया और उसे सड़क से हटाकर पटरी पर लाया गया। इस दौरान पीएसी के जवानों के अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि गैस लीक होने की दशा में प्रभावी कदम उठाए जा सके। यह घटना जिस स्थान पर हुई, वहां एक सप्ताह में पांच हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके हाइवे प्राधिकरण चेत       नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें