फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सबसे ज्यादा 177 देसी शराब की दुकानों के आवंटन के लिए निकाली गई लाटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित एनआईसी सभागार में आबकारी विभाग की ओर से ई-लाटरी के माध्यम से बृहस्पतिवार को शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। पहली बार बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकानों को कंपोजिट कर 95 दुकानों के लिए लाटरी निकाली गई। सबसे ज्यादा दावेदार देसी शराब की दुकान के लिए थे। ई-लाटरी के माध्यम से देसी शराब की 177 दुकानों का आवंटन किया गया। चार माडल शाॅप भी आवंटित किए गए।
विज्ञापन

शराब की दुकानों के आवंटन के लिए 7243 आवेदन आए थे। दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। खास बात यह रही कि पहली बार बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकानों को कंपोजिट कर 95 दुकानों के आवंटन के लिए लाटरी निकाली गई। इससे पहले पिछले साल बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकानों का आवंटन अलग-अलग किया गया था। पिछले साल बीयर की 61 और अंग्रेजी शराब की 71 दुकानों का आवंटन किय गया था। इस दौरान अंग्रेजी शराब और बीयर की 95 दुकानें आवंटित की गईं। देसी की 117 दुकानें और माडल शाप की चार दुकानें आवंटित की गई। इसके अलावा भांग की 47 दुकानों का आवंटन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शराब की दुकानों के आवंटन के लिए गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि जो दुकानें आवंटित की गई हैं, संबंधित व्यापारियों से उसका निर्धारित शुल्क तीन दिन के अंदर जमा करने को कहा गया है। ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस दौरान ई-लॉटरी के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव आबकारी पंधारी यादव, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी आदित्य लांग्हे, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन वाराणसी जेके प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें