फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 28 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सदर ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को मंत्रोच्चार के बीच 28 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान कन्या को समाज कल्याण विभाग की ओर से उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। योजना के तहत गरीब वर्ग की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग के गरीब परिवार को योजना का लाभ मिल सके। विधायक ने विवाह में शामिल जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखी जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, राजेंद्र गौतम, रिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें