फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार के लालच में गंवाये अस्सी हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी स्थित एक ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी को बैंक में दो युवकों ने बीस हजार रुपये अतिरिक्त देकर अस्सी हजार रुपये उड़ा दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन पर जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के समीप स्थित एक ट्रांसपोर्टर ने सोमवार को अपने कर्मचारी राजन यादव को 80 हजार रुपये का चेक सूजाबाद स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पड़ाव शाखा से कैश कराने के लिए दिया। कर्मचारी राजन ने बताया कि चेक को कैश करने बाद वह नोटो की गिनती कर रहा था कि तभी उसके पास दो युवक आए। जिसमें से एक युवक ने उससे पेन मांगा। इसके बाद दूसरे युवक ने बताया कि उसने अपने मालिक से हेराफरी करके तीन लाख रुपये निकाले है। इस दौरान उसने राजन को कहा कि वह उसे उसके 80 हजार रुपये दे दें क्योंकि उसके साथी कही तुरंत जाना है। कहा कि उसके पास रूमाल में जो तीन लाख रुपये है उसमें से अस्सी हजार के बजाय एक लाख रुपये उसे दे देगा। युवकों के झांसे में आते हुए कर्मचारी ने अपने पास से 80 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इस बीच एक युवक ने एक तीन लाख रुपये से भरा हुए रुमाल की पोटली उसे दे दी। इस दौरान एक युवक वहां से निकल गया। दूसरा युवक कर्मचारी के साथ बैंक से बाहर आया। इसके बाद जब रुमाल खोलकर कर्मचारी रुपये निकालने लगा तो उसके होश उड़ गए। रुमाल में दो हजार रुपये का नोट था वहीं बाकी कागज की रद्दी पड़ी थी। तब तक जालसाज दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। बाद में ट्रांसपोर्टर ने इसकी लिखित तहरीर जलीलपुर पुलिस चौकी पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें