फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट, 28 हजार रुपये ले भागे नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम बाजार में बृहस्पतिवार की अपराह्न लगभग डेढ़ बजे ग्राहक सेवा केंद्र संचालिका से तीन नकाबपोश बदमाश 28 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। केंद्र संचालिका ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। केंद्र संचालिका ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की बरठीं गांव निवासी सीमा सिंह तुलसी आश्रम बाजार में कई माह से ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रही है। बृहस्पतिवार को भी वह केंद्र पर पहुंच कर खाताधारकों को पैसा दे रही थी। अपराह्न डेढ़ बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश केंद्र पर पहुंचे। केंद्र संचालिका के कुछ समझ पाने तक बदमाश धक्का मुक्की करते हुए काउंटर पर पहुंच गए और असलहा से आतंकित कर 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अवनीश राय ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में केंद्र संचालिका ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल ने कहा कि घटनास्थल पर छानबीन की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें