फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलासपुर में 12 मौतों के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के तलासपुर गांव में बीते दस दिनों में सर्दी, जुकाम, खांसी व बदन दर्द से एक दर्जन लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया था। अमर उजाला ने लगातार लोगों से बातचीत कर और गांव की इस बड़ी समस्या को लेकर खबर प्रकाशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। विभाग ने गांव में टीम भेजकर 88 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई है। वहीं ग्राम प्रधान ने पूरे गांव में सैनिटाइजेशन भी कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद से सटे तलासपुर गांव में सर्दी, जुकाम, खांसी व बदन दर्द से एक सप्ताह में शांति(62), राजदुलार यादव (56), श्रवण राजभर (60), पन्नालाल यादव (78), रघुपति गोड़ (60), अतिउल्लाह खां (65), प्रभु यादव (62), संतोष गुप्ता (48), कुरैशा बेगम (72), राधाकृष्ण गुप्ता (86), राजेश गोड़ पिंटू (38) और सरताज (45) की मौत हो गई थी। वहीं करीब एक दर्जन लोग इस बीमारी की चपेट में हैं जिनमें कई की हालत काफी खराब बताई जा रही है। इनमें अधिकांश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक सप्ताह में दर्जन भर लोगों की मौत से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों की गुहार के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही पंचायत विभाग की ही नींद टूटी रही थी। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने पांच व छह मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
लगातार दो दिन खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग की निद्रा टूटी और बृहस्पतिवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 88 लोगों का कोविड-19 की आरटीपीसीआर टेस्ट किया। वहीं ग्राम प्रधान ने पूरे गांव में सैनिटाइज कराया। इस संबंध में बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कोविड-19 की सैंपलिंग की है। 72 घंटे बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की सच्चाई का पता चल सकता है। ग्रामीणों को कोरोना से संबंधित आवश्यक हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें